पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी ने लगाए जिला परिषद मतगणना में गड़बडी के गंभीर आरोप, डीसी से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी ने लगाए जिला परिषद मतगणना में गड़बडी के गंभीर आरोप, डीसी से की मुलाकात


मंडी, 05 जून (हि.स.)। जिला मंडी में जिला परिषद चुनावों की मतगणना को लेकर एक और विवाद सामने आया है। इस बार पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी व जिला परिषद वार्ड-34 टीहरा से प्रत्याशी रहीं वंदना गुलेरिया ने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को अपने समर्थकों और क्षेत्र के दर्जनों लोंगों के साथ डीसी मंडी के दरबार पहुंची वंदना गुलेरिया ने एक बार फिर डीसी ऑफिस में ही रीकाउंटिंग की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने 126 कर्मचारी वोट गायब करने के आरोप लगाते हुए डयूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारिेयों को बर्खास्त करने की भी मांग की है।

डीसी मंडी से मुलाकात के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए वंदना गुलेरिया ने कहा कि टीहरा वार्ड में कुल 154 मतों की गडबड़ी हुई है, जिसमें 126 वोट कर्मचारियों के भी शामिल हैं। संबधित वार्ड की 19 पंचायतों में हुए मतदान का पूरा डेटा अपने साथ लेकर मंडी पहुंची वंदना ने कहा कि इन पंचायतों में ईडीसी वोट को मिलाकर कुल 16951 मत पड़े हैं और पहला परिणाम 16624 मतो के आधार पर ही पेश किया गया। जबकि कर्मचारी वोट इसमें शामिल नहीं था, क्योंकि कर्मचारी वोट की गितनी अलग से की जाती है। बाद में जब उन्होंने रीकाउंटिग की मांग की तो उस समय मतों की संख्या बढ़कर 16757 पहुंच गई। इस मौके पर वंदना गुलेरिया ने मतगणना में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी कई सवाल उठाए और डीसी ऑफिस में ही रीकाउंटिग की भी मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि 4 प्रत्याशियों के समक्ष रीकाउंटिग करवाई जाए ताकि कर्मचारी वोटों की सच्चाई भी सामने आ सके। बता दें कि वंदना गुलेरिया को टिहरा वार्ड में 45 मतों से हार का सामना करना पड़ा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story