महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचे डॉ. बिंदल, पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-शांति और सद्भाव की कामना की

WhatsApp Channel Join Now
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचे डॉ. बिंदल, पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-शांति और सद्भाव की कामना की


नाहन, 26 अक्टूबर (हि.स.)। महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन स्थित महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ में भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर रचना रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, धर्म, करुणा, सदाचार और मर्यादा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती हैं।महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

उन्होंने कामना की कि महर्षि वाल्मीकि की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज आपसी प्रेम, सहयोग व एकता के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story