नाहन में गूंजेगा बालाजी का नाम, 1 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा और 2 को सजेगी भजन संध्या

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 21 मार्च (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के अमरपुर मोहल्ला में स्थित श्री बालाजी मंदिर में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक शाम मेहंदीपुर सेठ श्री बालाजी के नाम शीर्षक से आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव की तैयारियां श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट द्वारा जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आगाज 1 अप्रैल (बुधवार) को होगा। दोपहर 1:00 बजे से शहर के मुख्य मार्गों पर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सुंदर झांकियां और संकीर्तन टोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिसमें पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा।

उत्सव के दूसरे दिन यानी 2 अप्रैल (गुरुवार) को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा। वहीं, उसी दिन सायं 6:00 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में स्थानीय व बाहर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे, जिससे पूरा नाहन भक्तिमय हो जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story