हिमाचल में बकरीद की सरकारी छुट्टी 27 की बजाय अब 28 मई को, अधिसूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल में बकरीद की सरकारी छुट्टी 27 की बजाय अब 28 मई को, अधिसूचना जारी


शिमला, 25 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। सरकार ने पहले 27 मई बुधवार को घोषित गजटेड अवकाश में बदलाव करते हुए अब 28 मई गुरुवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है।

मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 23 अक्तूबर 2025 को जारी अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। इसके तहत अब हिमाचल प्रदेश में बकरीद का गजटेड अवकाश 27 मई की जगह 28 मई को रहेगा। सरकार ने यह फैसला त्योहार की तारीख में बदलाव के चलते लिया है।

बता दें कि पहले वर्ष 2026 की सरकारी छुट्टियों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई को रखा गया था। बाद में चांद दिखने और त्योहार की तारीख तय होने के बाद कई राज्यों की तरह हिमाचल सरकार ने भी छुट्टी की तारीख बदल दी। अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story