बगलामुखी मंदिर सेहली में गायक जसबीर जस्सी और जयपाल सहोता करेंगे मां का गुण-गान

WhatsApp Channel Join Now
बगलामुखी मंदिर सेहली में गायक जसबीर जस्सी और जयपाल सहोता करेंगे मां का गुण-गान


मंडी, 20 अप्रैल (हि.स.)। शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर सेहली में प्रक्टोत्सव 23 और 24 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें चंडीगढ़ से जस्सी रॉयल्ज़ प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर व गायक जसबीर जस्सी और पंजाब के मशहूर गायक जयपाल सहोता माँ का गुणगान करेंगे। माता बगलामुखी के पुजारी अमरजीत ने बताया कि मंडी जिला के तुंगल क्षेत्र के शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर सेहली में हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी मां बगलामुखी प्रक्टोत्सव 23 और 24 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यहां पर मां की महिमा का गुणगान करने चंडीगढ़ से जस्सी रॉयल्ज़ प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर व गायक जसबीर जस्सी और पंजाब के मशहूर गायक जयपाल सहोता पहुंच रहे हैं l इसके अलावा हुकम चंद ठाकुर भजन मंडली साईगलू और स्थानीय भजन मंडलीयां भी मां की महिमा का गुण- गान करेंगी।

उन्होंने सभी भगतजनों से निवेदन किया है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें l अमर जीत शर्मा ने बताया कि मंदिर में 23 अप्रैल की रात को 7 बजे से रात 10 बजे तक रात्रि भोज का आयोजन सभी भक्तों के लिए होगा। रात, 8 बजे से सुबह तक विभिन्न भजन मंडलियों के द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया जाएगा l रात 12 बजे मां की विशेष पूजा अर्चना होगी व जाग का आयोजन होगा। 24 अप्रैल को सुबह हवन पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर कमेटी के द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से मां के प्रक्टोत्सव में भाग लेता है मां उसकी मनोकामना पूर्ण करती है। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि मां के प्रक्तोउत्सव मे बढ़-चढ़ कर भाग ले और माता का आशीर्वाद प्राप्त करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story