एशियन गेम्स में मेडल जीतकर घर लौटे सावन बरवाल, भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
एशियन गेम्स में मेडल जीतकर घर लौटे सावन बरवाल, भव्य स्वागत


मंडी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मैराथन में भारत को 44 साल बाद एशियन गेम्स में रजत पदक दिलाने वाले सावन बरवाल मेडल जीतने के बाद पहली बार अपने अपने घर जिले के जोगिंदरनगर पहुंचे। जोगिंदरनगर पहुंचने पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। गणमान्य लोगों, ग्रामवासियों के अलावा जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के नेता भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। उन्हें लोगों ने फूलों व नोटों के हारों से लाद दिया। देश के लिए मेडल लेकर लौटे सावन कुमार की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे।

इस मौके पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि वह मेडल लेकर पहली बार अपने गांव, घर, जिला व प्रदेश में आए हैं और उनका जिस तरह से स्वागत हुआ है उससे वह बेहद प्रफुल्लित हैं व इसके लिए सबका आभार जताते हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय तमाम भारतवासियों को दिया जिनकी हौसला अफजाई से यह जीत हासिल हुई। दौड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह बेहद कठिन दौर था। पहले पांच छह किलोमीटर में ही बढ़त हासिल करने का लक्ष्य था जो अंत तक बनाए रखने में कामयाबी हासिल हुई। अगले लक्ष्य के बारे में उन्होंने बताया कि वह अब विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं और फिर मुख्य लक्ष्य ओलंपिक खेलें हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story