शारदीय नवरात्रि के छठे दिन श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर 6 हजार भक्तों ने टेका माथा

WhatsApp Channel Join Now


नाहन, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के छठे दिन आज लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया और मनोकामना मांगी।

मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने ₹ 8,49,129/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोक पुर में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं ,इस अवसर पर यहां पर मेले का भी आयोजन होता है जिसमे लोग भाग लेते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story