माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अष्टमी एवं नवमी पर हुआ कन्या पूजन

WhatsApp Channel Join Now
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अष्टमी एवं नवमी पर हुआ कन्या पूजन


नाहन, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में लगातार श्रद्धालुओं का आना जाना जारी है। श्री महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विनी नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के मंदिर में पहुंच रहे हैं और अब तक लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के मंदिर में शीश नवाकर अपनी हाजिरी लगा चुके हैं तथा श्रद्धालुओं द्वारा कुल 88 लाख 62000 का नगद चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 258 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना तथा 16 090 ग्राम चांदी का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।

आज अष्टमी एवं नवमी को लेकर उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा ने आज अष्टमी व नवमी के पावन अवसर पर परिजनों सहित श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हवन यज्ञ अनुष्ठान तथा कन्या पूजन भी किया।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बतायाकि न्यास प्रबंधन तथा जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिया पुख्ता प्रबंध किया गया हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। मेला क्षेत्र में भी बेहतर प्रबंध किये गए हैं और मंदिर में लोग बड़े श्रद्धाभाव से कतारबद्ध होक माता के दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story