आर्ट ऑफ लिविंग: हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत सिखाई सुदर्शन क्रिया, प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव

WhatsApp Channel Join Now
आर्ट ऑफ लिविंग: हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत सिखाई सुदर्शन क्रिया, प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव


मंडी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर, मंडी में आयोजित चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया के साथ योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, तनाव से मुक्ति पाने और जीवन में शांति व सकारात्मकता का अनुभव करने में सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम की शिक्षिका माया वर्धान ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से मन को शांत रखने, तनाव कम करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायता मिल सकती है।

शिविर में भाग लेने वाले सूरज दत्ता ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुदर्शन क्रिया का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी सुदर्शन क्रिया का नियमित अभ्यास जारी रखेंगे। वहीं गौतम कुमार, सत्यप्रकाश, गीता, गंगा और रवि कौशिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर में भाग लेने से उन्हें मानसिक शांति का अनुभव हुआ और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभ महसूस हुआ।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को तनावमुक्त रहने और स्वयं के लिए समय निकालने की प्रेरणा देते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story