ओजस्विनी वुमन क्लब की महिलाओं ने की आर्थिक मदद

WhatsApp Channel Join Now
ओजस्विनी वुमन क्लब की महिलाओं ने की आर्थिक मदद


मंडी, 17 नवंबर (हि.स.)। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित ओजस्विनी वुमन क्लब लुणापाणी की महिलाओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के चलते आर्थिक मदद की। क्लब की सदस्यों ने बल्ह के गांव लुणापाणी, निवासी नारायण सिंह की पत्नी को उनकी बेटी की शादी के लिए क्लब के सेवा फंड से 10,000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

इस अवसर पर क्लब की प्रधान उमा गुलरिया ने कहा कि हमारा क्लब वर्ष 2019 से लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और समाज में मानवीय मूल्यों, सहयोग एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना है। वहीं पर मीडिया प्रभारी माया वर्धन ने कहा कि ओजस्विनी वुमन क्लब हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहा है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story