थल सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन भी लगभग 550 युवाओं ने लगाई दौड़

WhatsApp Channel Join Now


हमीरपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दूसरे दिन भी लगभग 550 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के अलावा पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि टेस्ट भी करवाए गए तथा इनकी लंबाई, वजन और छाती का माप भी लिया गया।

निदेशक ने बताया कि भर्ती के तीसरे दिन के लिए बुलाए गए युवाओं का भी मैदान में प्रवेश सोमवार तड़के ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए भर्ती स्थल पर ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मैदान में एंट्री नहीं दी जा रही है तथा पूरी क्षेत्र के आसपास पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story