मैकेनाइज्ड इनफेंट्री के अधिकारियों ने किया पेंशन संबंधी समस्याओं का निवारण

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय थल सेना की मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अधिकारियों ने ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को यहां ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के परिसर में पेंशन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने इस शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अहमदनगर (महाराष्ट्र) सेंटर से आए अधिकारियों एवं सैनिकों का स्वागत किया तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए यह बहुत ही अच्छी पहल है।

शिविर के दौरान मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अधिकारियों ने जिला के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों का मार्गदर्शन किया तथा उनकी कई पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी गई तथा सुविधाओं से संबंधित दस्तावेज एवं पंफलेट भी वितरित किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769179 Articles

Share this story