भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
शिमला, 26 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जारी सूची के अनुसार मान चंद ठाकुर और शैलेन्द्र चौहान को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भागीरथ ठाकुर और चंद्र मोहन को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ. हरम शर्मा, नेक राम (करसोग), देवेंद्र ठाकुर कुपरी, पदम सिंह पुंडीर, इंदर सिंह मेहता, अर्जुन सिंह राणा, किशोर कुमार ठाकुर और हेमराज चंदेल को शामिल किया गया है।
किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में वीरेंद्र ठाकुर, टीकम ठाकुर, तुलसी राम, हेमराज ठाकुर, राकेश वर्मा, सतिंदर शर्मा, राजू राम, रमेश जम्वाल, पूर्ण चंद, देविंदर ठाकुर, संदीप सिंह सैनी, योगेश एरी, डॉ. राकेश मिन्हास, जय प्रकाश, दुर्गा सिंह रफ्ता, सतीश लेटका, कुलबीर खुंड, सुरेंद्र चौहान, रश पाल सहित कुल 65 सदस्यों को स्थान दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

