अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई


हमीरपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में गठित नई संगठनात्मक टीम का स्वागत करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नई नियुक्तियां अनुभव, युवा ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता के प्रभावी समन्वय को दर्शाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशभर में जनता के साथ पार्टी के जुड़ाव को और मजबूत करेगी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा देश के विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध एक मजबूत एवं जनकेंद्रित संगठन के रूप में उभरी है।

उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सराहना करते हुए कहा कि नई टीम में अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन और नई पीढ़ी की ऊर्जा एवं आकांक्षाओं का बेहतर समन्वय किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलने से पार्टी की संगठनात्मक पहुंच और बदलते भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता और मजबूत होगी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नई टीम युवा ऊर्जा और अनुभव का उत्कृष्ट समन्वय है। यह सभी को साथ लेकर चलने और तेजी से बदलते भारत की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम संगठन के निर्माण के भाजपा के संकल्प को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में यह गतिशील टीम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी को हर स्तर पर और मजबूत करेंगे तथा विकास केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक अनुभव, ऊर्जा और समर्पण के साथ भाजपा राष्ट्रसेवा के अपने अभियान में नए आयाम स्थापित करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story