एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, मैजिशियन एफसी बनी विजेताअ,मंडलायुक्त ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, मैजिशियन एफसी बनी विजेताअ,मंडलायुक्त ने किया सम्मानित


एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, मैजिशियन एफसी बनी विजेताअ,मंडलायुक्त ने किया सम्मानित


मंडी, 10 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन मंडी के सहयोग से आयोजित एंटी चिट्टा अवेयरनेस 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को पड्डल मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मैजिशियन एफसी ने नेपोलियन एफसी को 4-3 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मंडलायुक्त डॉ. आर.के. प्रुथी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विजेता मैजिशियन एफसी टीम को ट्रॉफी सहित 25 हजार रूपये का नकद पुरस्कार एवं उप-विजेता नेपोलियन एफसी टीम को ट्रॉफी व 15 हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंडलायुक्त ने सभी खिलाड़ियों व उपस्थितजनों को चिट्टा मुक्त मंडी-नशा मुक्त हिमाचल की शपथ भी दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डॉ. आर.के. प्रुथी ने कहा कि खेलें युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन शैली का विकास करती हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल व अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त मंडी-नशा मुक्त हिमाचल का लक्ष्य जन-सहभागिता से ही सफल हो सकता है।

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story