हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 03 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश की नई प्रदेश स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

घोषणा के अनुसार मुस्कान को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दिव्यांशी शर्मा और राकेश कुलेठी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समीक्षा शर्मा और संदीप शर्मा को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि साक्षी भारती को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में भुवन शर्मा, राकेश ठाकुर, वरुण सहगल, दिनेश राजपूत, निहाल ठाकुर, हरनाम अत्री, नरेंद्र ठाकुर, मुकेश नड्डा, रूपेंद्र ठाकुर, रोहित कौशल, कुनाल गुप्ता, संदीप चंदेल, रजनीश ठाकुर, विशाल शर्मा, सचिन नेगी, रजत गांधी, परीक्षित सांख्यान, नवनीत शर्मा, पंकज कुमार, नरेंद्र हांडा, अरुण भावटा, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, वरुण शर्मा, रोहित ठाकुर, हरप्रीत सिंह, विपिन बरपा, राजन सैनी, यान चंद, विनय ठाकुर, निखिल गंगरोटा, अधिवक्ता अजय शर्मा, विश्व बंधु, भवन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, दिलीप कुमार, विकास ठाकुर, मोनिका राणा, श्वेता ठाकुर, अर्चना नंदोली, चेतन वर्मा, अशोक शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रिंस हिमराल, अक्षत सैनी, मोहित कुमार, रूप चंद, आदित्य कश्यप, तनकराज लक्की, विकास शर्मा, मनोज शर्मा, नितिन शर्मा, दीपक शर्मा, अमन ठाकुर, मनीष वर्मा, आकाश चौहान, दुशाला लंस्टा, पृथ्वी राज नेप्टा, रणजीत ठाकुर और साहिल ठाकुर को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। उनका कहना है कि युवा मोर्चा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा।

डॉ. सन्नी शुक्ला ने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में युवा मोर्चा संगठन के विस्तार, वैचारिक मजबूती और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पूरी सक्रियता और ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। नई टीम से पार्टी को युवा वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story