उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव पहुंचे बद्रीका आश्रम मरयोग
नाहन, 24 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव जिला सिरमौर के मरयोग स्थित बद्रीका आश्रम पहुंचे हैं।अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास आश्रम पहुंचे। जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव व बेटी एक सप्ताह पहले से आश्रम में पहुंची हुई है। अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह से निजी दौरा रखा गया है। अखिलेश यादव सोमवार शाम को कसौली पहुंचे थे। जहां पर वह अपने दोस्त के होटल में रुके थे। कसौली से आज सुबह निकलकर मरयोग आश्रम में पहुंचे, जहां पर आश्रम में पहले से उनका परिवार मौजूद है।
हिमाचल पुलिस से केवल सुरक्षा मांगी गई है। हिमाचल पुलिस ने अखिलेश यादव को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सुरक्षा प्रदान की है। आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए डीएसपी राजगढ़ वी सी नेगी स्वयं मौके पर मौजूद है। बद्रीका आश्रम के लोक संपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का यह निजी दौरा है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

