सुजानपुर के आसमान में वायु सेना के विमानो ने दूसरे दिन भी दिखाए करतब

WhatsApp Channel Join Now
सुजानपुर के आसमान में वायु सेना के विमानो ने दूसरे दिन भी दिखाए करतब


हमीरपुर, 26 मार्च (हि.स.)। भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने सुजानपुर टिहरा के मैदान के आसमान पर एयर शो के दौरान 22 मिनट तक अपने करतब दिखाए। प्रदेश में पहली बार आयोजित वायु सेना के लड़ाकू विमानों के इस एयर शो को दूसरे दिन देखने के लिए हमीरपुर जिला सहित सीमावर्ती है कांगड़ा जिला से आए विभिन्न स्कूलों के छात्रों के अलावा आम जनता बड़ी संख्या में मोजूद रही । एयर शो के दौरान वायु सेना के विमान ने आसमान में करतब दिखाए।

इस अवसर पर विशेष रूप से सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा जिलाधीश गंधर्व राठौर पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर सुजानपुर सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित सैनिक स्कूल का समस्त स्टाफ व सुजानपुर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पायलट ने शो के दौरान आसमान पर विभिन्न विमानों की कलाकृतियों भी बनाई।

सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार एयर शो सफल आयोजन किया गया है जिसके लिए सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित जिला प्रशासन बधाई का पात्र है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा कदम आगे बढ़ाई हैं और इस तरह के एयर शो के चलते युवाओं में सेवा में जाने का जज्बा और मजबूत होगा।

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौर ने बताया कि सूर्य की रन टीम के द्वारा आज दूसरे दिन भी एयर शो प्रस्तुत किया गया जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज रामनवमी की छुट्टी होने के चलते काफी संख्या में स्थानीय जनता भी इस कार्यक्रम को देखने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से एयर शो का आयोजन हुआ था और काफी ज्यादा युवा इसे प्रोत्साहित हुए हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story