तांदी में चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, तीन की मौत, चार गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now
तांदी में चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, तीन की मौत, चार गंभीर घायल


कुल्लू, 19 अक्टूबर (हि.स.)। लाहौल एवं स्पीति जिले के तांदी क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी।

जानकारी के अनुसार हुंडई आई-20 कार (एचआर 03पी 3251) में सात लोग सवार थे। वाहन कुठाड़ (तांदी) गांव से सलग्रां गांव की ओर जा रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे एसएच-26 मार्ग पर वीर मंदिर तांदी के समीप एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तांदी पुलिस चौकी, उदयपुर थाना पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए सीएचसी उदयपुर लाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story