शिमला में खाई में वाहन गिरने से चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
शिमला में खाई में वाहन गिरने से चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत


शिमला, 14 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साेमवार की देर रात को एक वाहन के 150 फुट नीचे नाले में गिरने से दाे लाेगाें

की माैत हाे गई। चौकी समरहिल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ से छह लोग एक वाहन से शीशा लेकर समरहिल पहुंचे थे। यहां एमआई रूम के पास सामान उतारने के बाद चालक बारा सिंह वाहन को मोड़ रहे थे। उसी दौरान कार अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और देखते ही देखते गहरी ढलान पार करते हुए 150 फीट नीचे नाले में जा गिरी। उस समय वाहन में चालक के अलावा गुरमीत सिंह भी वाहन में बैठे थे, जबकि बाकी साथी बाहर खड़े थे।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को नाले से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरमीत सिंह (पुत्र महिंदर सिंह), निवासी मलोया कॉलोनी, चंडीगढ़ को मृत घोषित कर दिया। बाद में चालक बारा सिंह (पुत्र शीतल), निवासी मलोया कॉलोनी, चंडीगढ़ ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार वाहन चालक बारा सिंह मोहाली में शीशे का काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन मोड़ते समय लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story