शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत


शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत


शिमला, 19 जुलाई (हि.स.)। शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में रविवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। नेरवा तहसील के ग्राम पंचायत पुजारली के दोछी के पास किरी-नाव सड़क पर एक अल्टो कार (एचपी08ए-8441) अनियंत्रित होकर करीब 100 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नरेश कुमार (35) पुत्र अनंत राम, निवासी गांव दोछी, तहसील नेरवा और जितेन्द्र पुत्र धाजू राम, निवासी चाडचधार (धबास क्षेत्र) के रूप में हुई है।

नरेश कुमार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में मल्टीटास्क कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद नेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story