शिमला में ट्रक की चपेट में आने से 71 वर्षीय महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 14 नवंबर (हि.स.)। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में शनिवार सुबह सड़क पार कर रही 71 वर्षीय महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान ढली से मल्याणा की ओर जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान विद्या देवी निवासी भट्टाकुफर के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है, जो बिलासपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story