सिरमौर में दो सड़क दुर्घटनाएँ, एक महिला की मृत्यु,दो घायल

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 23 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव टोकियों में एक 76 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता शुभम पुत्र मस्तराम चौधरी निवासी गांव टोकियों ने बताया कि उनकी ताई राम कौर पत्नी स्वर्गीय छोटा राम सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (HP17C4760) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक विचित्र सिंह निवासी कोलर, तहसील पांवटा साहिब के खिलाफ धारा 281 और 106 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा मलंगाव के पास हुआ, जहां ददाहु से नाहन की ओर आते समय एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता जगत सिंह चौहान निवासी गांव शिली अधोग के अनुसार दुर्घटना में वह स्वयं और उनके साथी सतपाल घायल हुए हैं।पुलिस थाना सदर नाहन में पिकअप चालक गुरदीता सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला (पंजाब) के खिलाफ धारा 281 और 125(a) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story