30 फुट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

WhatsApp Channel Join Now
30 फुट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत


कुल्लू, 25 जुलाई (हि.स.)। थाना पतलीकूहल के अंतर्गत मनाली-नग्गर मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा रांगड़ी कैंची मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब कार (एचपी-35-6758) अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरनाथ (55) पुत्र निवासी धमसु (करजां), मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

Share this story