शिमला के रामपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

WhatsApp Channel Join Now
शिमला के रामपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल


शिमला के रामपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल


शिमला, 09 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रायशरण नामक जगह पर हुआ। बस जगुणी से सनेई जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 18 से 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि बस दुर्घटना में सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रामपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस द्वारा राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story