विद्यार्थी परिषद  स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कला मंच ने कराई चित्रकला प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थी परिषद  स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कला मंच ने कराई चित्रकला प्रतियोगिता


नाहन, 13 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच की सिरमौर इकाई ने रविवार को नाहन कॉलेज परिसर में चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रकृति, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। रंगों के माध्यम से प्रस्तुत चित्रकृतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच की इकाई संयोजिका जानवी ठाकुर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला केवल चित्र बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के विचारों, संवेदनाओं और संस्कारों की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story