आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन का धरना प्रदर्शन, मंडी शहर में निकाली रैली

WhatsApp Channel Join Now
आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन का धरना प्रदर्शन, मंडी शहर में निकाली रैली


मंडी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और मंडी शहर में रैली निकाली। इसके पश्चात उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मांग की गई की प्रदेश सरकार द्वारा बजट सत्र में घोषित 1000 रुपए की मानदेय वृद्धि एरिया सहित तुरंत दी जाए।

सीटू के जिला सचिव राजेश शर्मा व आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन जिला सचिव दर्शन ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद पात्र कर्मियों को ग्रेच्युटी का भुगतान तुरंत किया जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का दाखिला सुनिश्चित किया जाए तथा अवकाश सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए पारदर्शी तबादला नीति बनाई जाए तथा नियमानुसार एक से अधिक बार तबादले का अवसर दिए जाए। वहीं पोषण ट्रैक्टर पर काम करने के लिए नए स्मार्टफोन दिए जाएं तथा रिचार्ज राशि 4000 रूपए की जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों एवं उनके पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत अथवा संबंधित स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जाए। आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।इसके अलावा पंजाब की तर्ज पर एक माह का चिकित्सा अवकाश मानदेय सहित प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो यूनियन को बड़े आंदोलन में उतरना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और विभाग की होगी। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव राजेश शर्मा, आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन जिला सचिव दर्शन और अन्य ने हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story