26 मई को 94, 28 मई को 90 तथा 30 मई को 89 पंचायतों में होगा मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 22 मई (हि.स.)। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु मतदान आगामी 26, 28 व 30 मई को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को 94 ग्राम सभा, 28 मई को 90 ग्राम सभा तथा 30 मई को 89 ग्राम सभा सहित कुल 273 ग्राम सभा में मतदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के पदों की मतगणना मतदान के उपरांत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी तथा मतों की गणना पूर्ण होने के उपरांत परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जबकि जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन चुनावों में प्रत्येक बैलेट बाॅक्स पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है जिससे उसकी वास्तविक समय ट्रैकिंग की जाएगी तथा यह जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट होती रहेगी जिससे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी व पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story