75 किलो भार वर्ग में आदित्य चौधरी और 45 किलो भार वर्ग में बिंदु वाला चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now
75 किलो भार वर्ग में आदित्य चौधरी और 45 किलो भार वर्ग में बिंदु वाला चैंपियन


मंडी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ी किए सम्मानित

मंडी के कंसा चौक में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर भारतीय वुशू संघ के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के चेयरमैन पीएन आजाद ने टोपी, मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष शिव पाल मन्हास, हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के महासचिव मनीष गुलेरिया व कृष्ण चंद चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लड़कों के 75 किलो भार वर्ग में मंडी के आदित्य चौधरी ने सोलन के दानिश शुक्ला को पराजित कर गोल्ड मैडल हासिल किया। 48 किलो भार वर्ग में मंडी का विश्वाश विजेता जबकि मंडी का ही हितेश उपविजेता रहा। 52 किलो भार वर्ग में मंडी का राहुल विजेता व मंडी का ही रितेश उपविजेता, 56 किलो भार वर्ग में मंडी का चंदन विजेता व कुल्लू कारण प्रवीण उपविजेता, 60 किलो भार वर्ग में मंडी का तरुण विजेता व कांगड़ा का अमित उपविजेता, 65 किलो भार वर्ग में शिमला का कार्तिकेय विजेता व कुल्लू का योगेन्द्र उपविजेता, 70 किलो भार वर्ग में शिमला का अभय नेगी विजेता व मंडी का उत्तम चंद उपविजेता, 80 किलो भार वर्ग में मंडी का मोहम्मद आशिक विजेता व सोलन का रुपिंदर जीत सिंह उपविजेता, 90 किलो भार वर्ग में शिमला का अक्षय विजेता व मंडी का मनीष उपविजेता जबकि 100 किलो से अधिक भार वर्ग में मंडी का प्रज्जवल विजेता व मंडी का ही रिजल्ट उपविजेता रहा।

लड़कियों के 45 किलो भार वर्ग में मंडी की बिंदु वाला ने मंडी की ही चंपा को हराकर जीता स्वर्ण मैडल अपने नाम किया। 48 किलो भार वर्ग में सोलन की शिवाजी विजेता व शिमला की दिक्षा उपविजेता, 52 किलो भार वर्ग में कांगड़ा की पल्लवी विजेता व शिमला की तनु उपविजेता, 56 किलो भार वर्ग में मंडी की स्नेहा विजेता व कांगड़ा की प्रिया उपविजेता, 60 किलो भार वर्ग में बिलासपुर की सांची विजेता व मंडी की नूतन उपविजेता, 65 किलो भार वर्ग में मंडी की ज्योति विजेता व हमीरपुर की रुपाली उपविजेता जबकि 70 किलो भार वर्ग में हमीरपुर जिला की यशिका विजेता व मंडी की रश्मी उपविजेता रही।

इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने कहा कि खेलों में वुशु खेल का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आज यह खेल विश्व के कई देश में खेली जाती है और वुशू खेल के कारण आज युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं जो बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहां की वुशू का हिमाचल में आना और दूसरी खेलों के मुकाबले प्रदेश में इस खेल का स्थान बनना इस सब का श्रेय हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के चेयरमैन पीएम आजाद को जाता है जो उनकी कड़ी मेहनत व लगन के कारण आज वुशू खेल हिमाचल में बहुत बड़ा स्थान हासिल कर चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story