बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर
हमीरपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां जोरों पर हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा ने मंगलवार को आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने मंच के निर्माण, ग्राउंड की मार्किंग, दर्शकों के बैठने के लिए बनाए जा रहे अलग-अलग ब्लॉकों, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

