बालासुंदरी मंदिर में चढ़ा 22.15 लाख का चढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now


नाहन, 25 अक्टूबर (हि.स.)।

श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले के 15वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मेले के 15वें दिन लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने श्री महामाया बालासुन्दरी मंदिर में शीश नवाया।

मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15वें दिन श्रद्धालुओं द्वारा ₹ 22,15,640/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story