133 इको टास्क फोर्स की ब्रावो कंपनी ने स्कूली छात्रों के साथ सलोट में किया पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
133 इको टास्क फोर्स की ब्रावो कंपनी ने स्कूली छात्रों के साथ सलोट में किया पौधरोपण


मंडी, 03 जुलाई (हि.स.)। वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर 133 इको टास्क फोर्स की ब्रावो कंपनी, जालोगी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सलोट में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के अंग्रेज़ी प्रवक्ता मनीष ठाकुर, सुरक्षा शिक्षक योगेश कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वन महोत्सव सप्ताह अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2500 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य पौधरोपण के साथ ही स्कूली छात्रों को हरित आवरण को संरक्षित एवं संवर्द्धित करते हुए पर्यावरण अनुकूल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता व्याख्यान तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंदर ने बताया कि यह पहल प्रादेशिक सेना की पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन तथा भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story