133 इको टास्क फोर्स की ब्रावो कंपनी ने किया वार्षिक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
133 इको टास्क फोर्स की ब्रावो कंपनी ने किया वार्षिक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ


मंडी, 01 जुलाई (हि.स.)। मानसून के आगमन एवं देवता घटोत्कच के आशीर्वाद के साथ 133 इको टास्क फोर्स की ब्रावो कंपनी ने अपने वार्षिक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंदर सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत तलतला नाचन डिवीजन में 33 हजार तथा ओधी धार पार्वती डिवीजन में 22,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह अभियान यूनिट के चार लाख पौधारोपण के वार्षिक लक्ष्य का हिस्सा है।

वृक्षारोपण अभियान में ग्राम पंचायत कुण के अंतर्गत दराल एवं पाह नाला गांवों के स्थानीय ग्रामीणों ने ब्रावो कंपनी के जवानों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। जवानों ने बिना किसी पैदल मार्ग (ट्रैकलेस क्षेत्र), पथरीली मिट्टी तथा लगभग 75 डिग्री की खड़ी एवं दुर्गम ढलानों जैसी अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन तथा हिमालयी क्षेत्रों में सतत् हरित आवरण बढ़ाने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story