होली को लेकर नाहन में ग्रामीण महिलाओं ने बनाए शुद्ध प्राकृतिक रंग

WhatsApp Channel Join Now
होली को लेकर नाहन में ग्रामीण महिलाओं ने बनाए शुद्ध प्राकृतिक रंग


नाहन, 03 मार्च (हि.स.)। रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार रंगों से। महक रहे हैं और बाजार सुगंधित रंगों से महक रहे हैं। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी बाजारों में रौनक बढ़ी है और अनेक प्रकार के रंग, पिचकारी, मुखौटे बाजार को सुंदर बना रहे हैं।इसी पर्व को लेकर ग्रामीण महिलाओं के समूह भी अपने शुद्ध प्राकृतिक रंग लेकर आए हैं। नेहली धीडा महिला समूह ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सौजन्य से रसायन मुक्त रंग लेकर आई है। उन्हें विक्रय स्टॉल ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

समूह की महिला संगीता ने बताया कि हर वर्ष की भांति उनका समूह शुद्ध ऑर्गेनिक रंग लेकर आए हैं जिसमें अरा रोट और खाने वाले सोडे का प्रयोग किया गया है। इसमें कोई रसायनिक रंग नहीं है और ये रंग त्वचा, आदि को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर अच्छी बिक्री हो रही है और लोग खरीदारी कर रहे हैं

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story