सोलन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती

WhatsApp Channel Join Now
सोलन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती


सोलन, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल द्वारा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा मंगलवार को भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136वीं जयंती पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि धर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने की।

पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत और मसीहा थे। भारतीय जनता पार्टी ने उनके विचारों और आदर्शों को अपनी विचारधारा में समाहित किया है, जबकि कांग्रेस ने उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों से ही बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने बाबा साहेब के संदेश — शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो — को अपनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने महिलाओं की स्थिति को देश की प्रगति का पैमाना बताया था। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी आधी आबादी को पीछे रखकर विकास की कल्पना नहीं कर सकता। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा

Share this story