सिरमौर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
सिरमौर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप


सिरमौर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप


नाहन, 22 मार्च (हि.स.)। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत माटल-बखोग के बखोग गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में पाकिस्तान से जुड़े निशानों वाला एक गुब्बारा मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण लोकेंद्र ठाकुर और उनकी पत्नी की नजर जैसे ही इस गुब्बारे पर पड़ी, उस पर “पी.आई.ए.” और पाकिस्तान से मिलते-जुलते रंग-चिन्ह देखकर वे चौंक गए। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद तरह-तरह की आशंकाएं भी सामने आने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे एक साधारण खिलौना गुब्बारा बताते हुए किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे से इनकार किया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे एक साधारण खिलौना गुब्बारा बताते हुए किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे से इनकार किया है। डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह कोई संदिग्ध वस्तु नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी अपील की कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story