सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 02 मई (हि.स.)। जिला सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन, संगडाह व ददाहू खंड तथा नाहन नगर परिषद के लिए सुमित खिमटा (भा0प्र0से0) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार शिलाई, कमरऊ स्थित तिलोरधार और पांवटा साहिब खंड तथा पांवटा साहिब नगर परिषद के लिए संजय कुमार (एचएफएस) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि राजगढ़ व पच्छाद खंड तथा नगर पंचायत राजगढ़ के लिए नरेश पाल सिंह (एचपीएफएस) को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story