सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधी गिरफ्तार


नाहन, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर पुलिस ने उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये एक सैल बनाया है, जिस सैल ने 8 अप्रैल को चोरी के मामले में उदघोषित अपराधी हीरा बहादुर पुत्र ज्ञान बहादुर, निवासी गांव धनोरा, पुलिस स्टेशन मुलाना, तहसील बरवाला, जिला अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हीरा बहादुर को नारायणगढ़ (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस थाना नाहन में वर्ष, 2018 में दर्ज चोरी के मामले में संलिप्त है।

एसपी सिरमौर निश्चिन्त नेगी ने बताया कि उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस ने एक विशेष मुहीम छेड़ी हुई है और इस दिशा में टीम बेहतर कार्य कर रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story