सिद्धपीठ त्रिलोकपुर में धार्मिक पर्यटन को लगेंगे नए पंख,शिव मंदिर तालाब के पास स्थापित हुआ सेल्फी पॉइन्ट  और बोटिंग हुई शुरू 

WhatsApp Channel Join Now
सिद्धपीठ त्रिलोकपुर में धार्मिक पर्यटन को लगेंगे नए पंख,शिव मंदिर तालाब के पास स्थापित हुआ सेल्फी पॉइन्ट  और बोटिंग हुई शुरू 


नाहन, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां पर माता दुर्गा अपने बाल रूप में पिंडी में स्थापित हैं और वर्ष भर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का यहां ताँता लगा रहता है। इस स्थान को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को मंदिर न्यास लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में त्रिलोकपुर में शिव मंदिर जोकि तालाब के बीच में बना है वहां पर बोटिंग की व्यवस्था की गयी है और साथ ही एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है ताकि यहां माता बाला सुंदरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु बोटिंग का आनंद भी ले सकें।

संयुक्त सचिव माता बाला सुंदरी मंदिर ट्रस्ट एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बतायाकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उदेशीय से त्रिलोकपुर में प्रयास किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में शिव मंदिर तालाब में बोटिंग शुरू की गयी थी जिसे आज दोबारा तीसरे नवरात्र पर शुरू किया गया है और 232 लोग बोटिंग का आनंद ले चुके हैं साथ ही एक सेल्फो पॉइंट भी बनाया गया है। जल्द ही यहां और भी कार्य आरम्भ किये जायेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story