सत्य बालाकामेश्वर 2025-26 टूर्नामेंट संपन्न, शक्ति युवा गुटकर-टू बनी विजेता

WhatsApp Channel Join Now
सत्य बालाकामेश्वर 2025-26 टूर्नामेंट संपन्न, शक्ति युवा गुटकर-टू बनी विजेता


मंडी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। सत् बालाकामेश्वर 2025-26 टूर्नामेंट का आयोजन पडल ग्राउंड मंडी में बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया और दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबला शक्ति युवा गुटकर-वन और शक्ति युवा गुटकर-टू के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए शक्ति युवा गुटकर-टू ने खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की।

निहालचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा अपने पसीने को खेल के मैदान में बहाकर न केवल स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। उन्होंने उपविजेता टीम की भी सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों का प्रयास सबसे महत्वपूर्ण होता है।

जिला अध्यक्ष ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल और विशेष रूप से विजेता टीम और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि युवाओं में खेल भावना जागृत रहे। इस कार्यक्रम में उनके साथ कारण और रोहित उपस्थित रहेl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story