शारदीय नवरात्रि के नवें दिन श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में 5 हजार भक्तों ने टेका माथा, 8.14 लाख का चढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
शारदीय नवरात्रि के नवें दिन श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में  5 हजार भक्तों ने टेका माथा, 8.14 लाख का चढ़ावा


नाहन, 19 अक्टूबर (हि.स.)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले के नवें दिन भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।मेले के नवें दिन लगभग 5,000 श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नवें दिन श्रद्धालुओं ने ₹ 8,14,680/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 3 ग्राम सोना तथा 1440 ग्राम चांदी का चढ़ावा भी माता के चरणों में चढ़ाया गया।

उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा ने बतायाकि न्यास प्रबंधन तथा जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिया पुख्ता प्रबंध किया गया हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। मेला क्षेत्र में भी बेहतर प्रबंध किये गए हैं और मंदिर में लोग बड़े श्रद्धाभाव से कतारबद्ध होक माता के दर्शन कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story