रेणुका जी मेले के आयोजन को पंचायत प्रधानों से वित्तीय मदद मांगना गलत ,औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में उद्योगों को न किया जाए चंदे के नाम परेशान - यशपाल, पंचायत प्रधान काला अंब 

WhatsApp Channel Join Now
रेणुका जी मेले के आयोजन को पंचायत प्रधानों से वित्तीय मदद मांगना गलत ,औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में उद्योगों को न किया जाए चंदे के नाम परेशान - यशपाल, पंचायत प्रधान काला अंब 


नाहन, 02 नवंबर (हि.स.)।काला अम्ब पंचायत प्रधान यशपाल ने आज नाहन में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का इस आयोजन होने जा रहा है। उन्हें बी डी ओ कार्यालय से बताया गया है कि सभी प्रधान मेला आयोजन में वित्तीय मदद करें और 2हजार रुपये दिए जाएं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि रेणुका विकास बोर्ड खुद इस आयोजन पर खर्च करे। मेले में दुकानों के प्लॉट बेचे जाते हैं उनसे इसका आयोजन करे। पंचायत प्रधान को इसमें न लिया जाए। महंगे बॉलीवुड और अन्य बाहरी कला कारों को न बुलाकर स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाए जोकि कम मूल्य पर मिल जाते हैं।

यशपाल ने कहा कि उनकी पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र आता है उन्हें चंदे के लिए परेशान ना किया जाए। साथ लगते हरियाणा में उद्योग लगने हैं ऐसा न हो कि ये उद्योग यहाँ से पलायन कर जाएं।उन्होंने कहा कि विधायक, सरकारी अधिकारी अपने वेतन से इसमें वित्तीय मदद करें नाकि पंचायत प्रतिनिधि।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story