मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश


मंडी, 29 नवंबर (हि.स.)। मंडी के मंडलायुक्त राज कृष्ण परूथी ने शुक्रवार को उपमंडल सरकाघाट में एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों में चल रहे सभी कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडलायुक्त ने एसडीएम व तहसील कार्यालयों में चल रहे रिक्त पदों की स्थिति की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि स्टाफ की कमी से जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बरसात के मौसम में आई आपदा में प्रभावित क्षेत्रों, आपदा प्रभावितों व पुनर्वास कार्यों की स्थिति पर भी उन्होंने विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story