बिजली बोर्ड पेंशनरों के लम्बित पड़े मेडिकल बिलों और अन्य वित्तीय लाभों को जल्द किया जाए अदा

WhatsApp Channel Join Now
बिजली बोर्ड पेंशनरों के लम्बित पड़े मेडिकल बिलों और अन्य वित्तीय लाभों को जल्द किया जाए अदा


नाहन, 08 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया गया। बैठक में पेंशनरों ने बताया कि उन्हें मेडिकल बिलों की अदायगी नहीं की गई है। लगभग सभी पेंशनर किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। और ऐसे में मेडिकल बिलों की अदायगी न होने से बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड उनके वित्तीय लाभों को अदा नहीं कर रहा है जिससे पेंशनर परेशान हैं। इसके इलावा 2016 से एरियर भी लंबित पड़े हैं। सरकार और मैनेजमेंट को जल्द इसकी अदायगी करनी चाहिये।उन्होंने कहा कि इसके इलावा जो बिजली बिल बिजली बोर्ड मैसेज से भेज रहा है उसमें केवल राशि लिखी होती है और कितनी बिजली खर्च हुई, कितनी सब्सिडी है, कितने सर चार्ज लगे हैं इसका कोई उल्लेख नहीं होता। इनका भी उल्लेख होना जरूरी है ताकि उपभोक्ता को ठीक से जानकारी मिल सके। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द उनके वित्तीय लाभ अदा किए जाएं ताकि पेंशनरों को लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story