बंगाल में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर नाहन में भाजपा ने झालमुड़ी और रसगुल्ले बांटकर मनाई खुशी

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर नाहन में भाजपा ने झालमुड़ी और रसगुल्ले बांटकर मनाई खुशी


नाहन, 04 मई (हि.स.)। पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम पर बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में भी बहुमत मिल रहा है। ऐसे में विजय और खासकर बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन से कार्यकर्ता प्रसन्न और आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कार्यकर्ताओं ने झाल मूडी और रसगुल्ले बांटकर खुशी मनाई।

नाहन भाजपा के वरिष्ठ नेता देविंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज पार्टी का एक अहम सपना पूरा हुआ है। बंगाल की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संभव हुई है और इस अवसर पर नाहन में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story