पोंटा के वार्ड नंबर 13  के लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
पोंटा के वार्ड नंबर 13  के लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


पोंटा के वार्ड नंबर 13  के लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


नाहन, 04 मई (हि.स.)। पोंटा साहेब नगर पालिका क्षेत्र की शिव कॉलोनी, वार्ड नंबर 13 (ए, बी और सी वार्ड) के लगभग 400 से अधिक परिवार पिछले लंबे समय से गंदे पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। तारुवाला के प्रमुख चौराहे पर स्थित पीने के पानी की नहर को अवैध कब्जाधारियों द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके ऊपर पंचायत क्षेत्र के लोगों द्वारा घरों और शौचालयों का गंदा पानी इसी नहर में छोड़ा जा रहा है। नहर बंद होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर ढलान की वजह से शिव कॉलोनी के घरों में घुस जाता है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को मुंह पर मास्क लगाकर यहां से गुजरना पड़ता है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू, मच्छरों और मक्खियों के कारण लोगों का जीवन कठिन हो गया है ।इसी समस्या को लेकर आज इलाके के लोग डी सी सिरमौर से मिलने नाहन पहुंचे और अपनी शिकायत सौंपी

समाजसेवी नथुराम चौहान ने बताया कि इस समस्या को लेकर वो लोग एसडीएम पोंटा से भी मिले थे लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसलिए आज वो लोग डी सी सिरमौर को अपनी शिकायत निवारण हेतु पहुंचे हैं। उम्मीद है कि समस्या का समाधान होगा वरना उन्हें अदालत का रुख करना पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story