पुलिस भर्ती से टाइगर जंप हटाने पर अभ्यर्थियों में रोष, एसपी सिरमौर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस भर्ती से टाइगर जंप हटाने पर अभ्यर्थियों में रोष, एसपी सिरमौर को सौंपा ज्ञापन


नाहन, 09 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा से लगभग एक माह पूर्व 'टाइगर जंप' को हटाए जाने को लेकर जिला सिरमौर के अभ्यर्थियों ने रोष जताया है।अभ्यर्थियों ने आज पुलिस अधीक्षक सिरमौर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वे पिछले काफी समय से भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी निर्धारित पैटर्न के अनुसार करते आ रहे हैं, जिसमें टाइगर जंप भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। अनेक अभ्यर्थियों ने इसकी तैयारी में काफी समय, मेहनत और संसाधन लगाए हैं।

परंतु परीक्षा से महज एक माह पहले टाइगर जंप को फिजिकल टेस्ट से हटाए जाने की जानकारी मिलने से उन अभ्यर्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने लंबे समय से इसी पैटर्न के अनुसार तैयारी की है।अभ्यर्थियों ने कहा कि वे भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहते, लेकिन परीक्षा के इतने कम समय पहले लिए गए इस बदलाव पर पुनर्विचार किया जाए।

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहते, लेकिन परीक्षा के इतने कम समय पहले लिए गए इस बदलाव पर पुनर्विचार किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story