पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर के राजगढ़, ददाहू, कमरऊ स्थित तिलोरधार, नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, संगडाह तथा पच्छाद के पंचायत समिति के सदस्यों के पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में विकास खंड राजगढ़ के पंचायत समिति सदस्य पद वार्ड नं0-1 कोटी पधोग को अनारक्षित, वार्ड नं0-2 शाया सनौरा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-3 नेहरटी बघोट को अनारक्षित, वार्ड नं0-4 हाब्बन को महिला, वार्ड नं0-5 दाहन को अनारक्षित, वार्ड नं0-6 बोहल टालिया को महिला, वार्ड नं0-7 दीदग को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-8 भुईरा को महिला, वार्ड नं0-9 काथली भरण को अनारक्षित, वार्ड नं0-10 टिक्कर को महिला, वार्ड नं0-11 करगाणू को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं0-12 शिलांजी को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं-13 राणाघाट को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-14 कडोली दोची को अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नं0-15 देवठी मझगांव को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसी प्रकार विकास खंड ददाहू के वार्ड नं0-1 कमलाहड़ को महिला, वार्ड नं0-2 नेहर सवार को महिला, वार्ड नं0-3 पराड़ा को महिला, वार्ड नं0-4 पनार को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-5 ददाहू को अनारक्षित, वार्ड नं0-6 खाला क्यार को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-7 खूड़ द्राविल को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं0-8 छोऊ भोगर को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं0- भाटगढ़ को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-10 जामू कोटी को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं0-11 छछेती को अनारक्षित, वार्ड नं0-12 भरोग बनेड़ी को महिला, वार्ड नं0-13 कांड़ों कांसर को अनारक्षित, वार्ड नं0-14 बिरला को अनारक्षित तथा वार्ड नं0-15 थाना कसोगा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story