नाहन में कांग्रेस का बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में कांग्रेस का बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन


नाहन, 25 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस हाई कमान के आवाहन पर सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी की अगवाई में डीसी कार्यालय के बाहर मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आज लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम महंगाई को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। आम व्यक्ति का जीना मुहाल हुआ है और मोदी सरकार लगातार जन विरोधी नीतियां ला रही है । उन्होंने कहा कि जहां एक ओर देश में जनता त्राहिमाम है बढ़ती महंगाई से लोग बेहाल हैं लगातार बढ़ते डीजल पेट्रोल के दाम सीधा लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं तो वही मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मोदी सरकार द्वारा की गई ट्रेड डील के चलते किसानों बागबानो को फसलों के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने आम आदमी पर महंगाई की मार मारी है उसे लोगों को अपना व परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हुआ है । उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार ने महंगाई नियंत्रण में नहीं की, बढ़ाये गए पेट्रोल डीजल के दाम वापस न लिए तो कांग्रेस पार्टी देशभर में सड़कों और उतरेगी और जेल भरो आंदोलन चलाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story