नाग पंचमी पर नाहन के नाग नवनी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दूध से हुआ नाग देवता का पूजन
नाहन, 17 अगस्त (हि.स.)। इस बार सोमवार को श्रावण मास की संक्रांति, तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का पर्व एक साथ पड़ा है। इस शुभ संयोग पर नाहन के प्राचीन नाग नवनी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग कतारबद्ध होकर नाग देवता के दर्शन कर रहे हैं और प्रतिमा पर दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। रियासत काल में स्थापित यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
मंदिर के पुजारी पंडित दया राम शर्मा ने बताया कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा से कालसर्प दोष दूर होता है और अनेक कष्टों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस दिन दूध से विशेष स्नान करना शुभ माना जाता है और सच्चे मन से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा अर्चना करने से अनेक कष्ट दूर होते हैं। कालसर्प दोष भी शांत होता है। आज नाहन के नाग नवनी मंदिर में श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा भाव से पूजा करने के लिए आए हैं।
श्रावण के तीसरे सोमवार और संक्रांति के साथ नाग पंचमी का यह संयोग विशेष माना जा रहा है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

